Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भगवान परशुराम की उतारी आरती, लोक मंगल की हुई कामना - NN81



लोकेशन -प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

ब्यूरो रिपोर्ट - NN81

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गनईडीह गांव स्थित परशुराम चौराहे पर भव्य पूजन अर्चन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्रामीणों ने भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया और आरती उतारी। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम से लोककल्याण की मंगलकामना की। इस दौरान भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों का माल्यार्पण किया और सुंदरकांड की प्रतियां भी बांटी। 

रविवार को गनईडीह में परशुराम चौराहे पर श्रीहरि के छठवें अवतार भगवान परशुराम का पूजन हुआ। चौराहे पर स्थापित भगवान के फरसे और पताका की आरती उतारी गई। इस दौरान भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय ने कहाकि संसार से दुष्टों के नाश और लोक कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया। प्रारंभ से उनका नाम राम था। भगवान शिव द्वारा फरसा अर्थात परशु प्रदान किए जाने के बाद वह परशुराम के नाम से विख्यात हो गए। पृथ्वी पर समानता लाने और धर्म की पताका फहराने के लिए भगवान परशुराम ने इक्कीस बार दुष्टों का समूल संहार किया था। भाजपा नेता ने कहा कि हम सभी को भगवान परशुराम से धर्म के मार्ग पर चलने और माता पिता की आज्ञा पालन की सीख लेनी चाहिए। इसके पश्चात राहगीरों को ठंडा शर्बत वितरण किया गया जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान लाल जी पांडेय, राधेकृष्ण पांडेय, धमेंद्र पांडेय, अंकित ओझा, पप्पू तिवारी, केके शर्मा, लखन पांडेय, विकास यादव, अरुण सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत पांडेय, रंजीत पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes