Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खनियाधाना में पोषण पखवाड़ा का भव्य शुभारंभ - NN81

 


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट ।              

 बच्चों के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क विकास पर रहेगा विशेष फोकस*

खनियाधाना।  कलेक्टर जिला शिवपुरी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी  धीरेन्द्र सिंह जादौन के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग खनियाधाना द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ आज 9 अप्रैल को बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत खनियाधाना की अध्यक्षा श्रीमती अनीता अरविन्द लोधी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

यह पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जो इस वर्ष 8वीं बार आयोजित हो रहा है। इस वर्ष की थीम "जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास" निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत बच्चों के समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास करते हुए सर्वांगीण विकास विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर 5 प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के जरिए गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सीईओ जनपद पंचायत श्री मोगराज मीणा मैं अपने उद्बोधन में समस्त उपस्थित  को संबोधित करते हुए कहा की आप लोगों पर बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है हम सभी को मिलकर बच्चो के पोषण पर विशेष ध्यान देना है साथ ही उन्होंने प्रत्येक बच्चे के प्रमाण पत्र आदि बनवाए जाने तथा आंगनबाड़ी केंद्र विधिवत रूप से संचालित रहे इसके निर्देश दिए, बीआरसीसी खनियाधाना संजय भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे आंगनबाड़ी केंद्र जीवन निर्माण में नींव का काम करते हैं जितनी हमारी आंगनबाड़ी सशक्त होगी उतना ही गांव क्षेत्र विकसित होगा आप सभी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे इसके लिए एक-एक बच्चे का चिन्हांकन कर प्रवेश सुनिश्चित करवाने में शिक्षा विभाग को सहयोग प्रदान करें, परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर ने इस अवसर पर आज के कार्यक्रम के बारे में परिचय देते हुए पोषण सप्ताह का  उद्देश्य तथा यह क्यों मनाया जा रहा है इसके माध्यम से हम किस प्रकार हम पोषण के प्रति शासन की जो मंशा है उन लक्ष्यों को हम कैसे हासिल कर सकेंगे इसी को लेकर इसकी महत्वता पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया इस अवसर पर सुपरवाइजर जरीना खान, शांति इक्का, सुनीता सूत्रकार, वर्षा जैन, रंजना उपाध्याय एवं वैशाली राणा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम एवं पीएचई विभाग के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें टीएचआर (Take Home Ration) से बने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से तैयार करने की जानकारी दी गई।

पोषण पखवाड़ा के इस आयोजन से क्षेत्र में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता  बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes