Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसपी आशुतोष गुप्ता का संदेश, गुंडा बदमाशों को रायसेन जिले में रहना है तो अपराध करना छोड़ दे ..NN81



हत्या के प्रयास के मामले में फरार 1 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, कोतवाली रायसेन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दिनांक 24.04.2026 को फरियादी दिनेश रैकवार एवं मुकेश रैकवार, निवासी राहुल नगर रायसेन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 01:30 बजे आरोपीगण रमेश लोधी, रितिक, सुमित, राहुल वेदी, अमन, नरेश एवं अन्य द्वारा अवैध शराब बिक्री के विवाद को लेकर गाली-गलौच करते हुए फरियादी एवं उसके भाई पर तलवार व डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

प्रकरण में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 125, 296(b), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन तथा SDOP श्रीमती प्रतिभा शर्मा* एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में फरार आरोपी रमेश लोधी (45 वर्ष) निवासी तालाब मोहल्ला रायसेन को थाना बम्होरी क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, उनि दीपक वर्मा, सउनि प्रयाग नारायण चतुर्वेदी, प्रआर कृष्ण कुमार कटियार, माखन उइके, गोविंद वरदे, आर शशांक दीक्षित, संदीप जैन, रवि रैकवार तथा थाना देवनगर से प्रआर सचिन शर्मा एवं संजीव धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संवाददाता रोहित साहू 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes