आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्हणपारा वार्ड और मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड में 65 लाख रुपए से अधिक की लागत से होने वाले विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन किया।
क्षेत्र में लगातार हो रहे यह विकासकार्य रायपुर दक्षिण के विकसित विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर हमारे मजबूत कदम हैं जिससे न केवल वर्तमान बल्कि रायपुर दक्षिण का भविष्य भी उज्ज्वल होगा और आने वाली पीढ़ियों को भी एक सर्वसुविधायुक्त विकसित विधानसभा क्षेत्र मिलेगा।
इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
संवाददाता निखिल सोनी
