Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

थाना किरावली मिशन शक्ति टीम की तत्परता से युवती को सकुशल किया गया परिजनों के सुपुर्द - NN81


संवाददाता - विवेक लवानिया 

प्रकरण—

आज दिनांक 12.04.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे थाना किरावली की मिशन शक्ति टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात युवती कोरई टोल प्लाजा के पास काफी समय से अकेली बैठी हुई है।

सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा युवती को सुरक्षित थाने लाया गया।

थाना परिसर में युवती की काउंसलिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम शिवानी (काल्पनिक), निवासी जयपुर (राजस्थान) के पास का बताया।

तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवती के परिजनों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी वे तलाश कर रहे थे।

सूचना पर युवती के परिजन थाना किरावली पर उपस्थित हुए। आवश्यक सत्यापन एवं विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों द्वारा थाना किरावली मिशन शक्ति टीम एवं आगरा पुलिस के मानवीय एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes