Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ईटखेेडी थाना क्षेत्र में फार्म हाउस संचालकों की बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्त हिदायत .......NN81



बैरसिया।। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ईटखेड़ी  की अध्यक्षता में थाना ईटखेड़ी परिसर में क्षेत्र के समस्त फार्म हाउस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी आशीष सप्रे सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक के दौरान संचालकों को निर्देशित किया गया कि फार्म हाउस/मैरिज गार्डन परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। शासन के नियमानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फार्म हाउस के खसरा-खतौनी, डायवर्सन / टीएनसीपी अनुमति, गुमास्ता एवं GST रजिस्ट्रेशन अद्यतन एवं दस्तावेज की एक फाइल उपलब्ध रखें । संचालक , मैनेजर एवं सुरक्षा कर्मियों (गार्ड / चौकीदार) का पूरा विवरण एवं सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए । परिसर में उपलब्ध सुविधाओं जैसे कमरे, हॉल, स्विमिंग पूल आदि का स्पष्ट विवरण फार्म हाउस का नक्शा एवं आयोजन आवागमन पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए ओर उसकी 30 दिन रिकॉर्डिंग उपलब्ध रखे  । प्रत्येक बुकिंग का विधिवत रजिस्टर संधारित किया जाए, जिसमें दिनांक, समय एवं अन्य विवरण अंकित हों । बुकिंग के समय बुकिंगकर्ता का नाम, पता , आधार नंबर , आयोजन का उद्देश्य एवं उपस्थित व्यक्तियों की संख्या का सही-सही उल्लेख किया जाए ।यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आयोजन में प्रतिबंधित पशु के मांस का उपयोग नही किया जाए ।

उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । थाना ईटखेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

 प्रेम सिंह। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes