Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राज्य सरकार की योजना से कृषक नंदकिशोर को मिला आर्थिक संबल फव्वारा संयंत्र ने आसान बनाई सिंचाई समय, श्रम और पानी की हुई बचत ..........NN81



जिले की जहाजपुर पंचायत समिति के ग्राम टीकड़ निवासी किसान नंदकिशोर मीणा राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कृषि विभाग की फव्वारा (स्प्रिंकलर) सिंचाई योजना से लाभान्वित होकर आज प्रगतिशील खेती की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।


राज्य सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के अंतर्गत नंदकिशोर मीणा को सब्सिडी पर फव्वारा संयंत्र उपलब्ध कराया गया। इस संयंत्र के उपयोग से उनके खेतों में सिंचाई की प्रक्रिया अधिक सरल, प्रभावी और संसाधन-कुशल बन गई है।


फव्वारा सिंचाई तकनीक अपनाने के बाद उनके खेतों में कम पानी में अधिक क्षेत्र की समान रूप से सिंचाई संभव हो रही है, जिससे न केवल जल की बचत हो रही है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पहले जहां पारंपरिक सिंचाई में अधिक समय और श्रम लगता था, वहीं अब आधुनिक प्रणाली से कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।


नंदकिशोर मीणा बताते हैं कि राज्य सरकार की सब्सिडी ने उन्हें यह संयंत्र लगाने में आर्थिक संबल प्रदान किया, जिससे उनकी लागत में कमी आई और आय में सुधार हुआ। वे अन्य किसानों से भी अपील करते हैं कि वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और अपनी आय में वृद्धि करें।


राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियां और प्रभावी क्रियान्वयन किसानों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes