· राजस्थान, जोधपुर से नाबालिग बालिका को किया सकुशल दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
· अपहरण के बाद से ही पुलिस की टीमें थीं सक्रिय, मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
· आरोपी के विरुद्ध बीएनएस (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई
· पुलिस की त्वरित कार्यवाई से लौटी घर की मुस्कान
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं से संबंधित अपहरण के प्रकरणों में अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को नाबालिग बालक व बालिकाओ की दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी श्वेता शुक्ला अनुविभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को राजस्थान के जोधपुर से एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में मिली सफलता।
घटना का विवरण:
दिनांक 07.03.2026 को फरियादी से प्राप्त सूचना पर थाना कसरावद में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 83/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार बालिका की तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि संदेही आरोपी श्याम पिता संतोष रेशवाल (21 वर्ष) निवासी ग्राम खामखेड़ा, बालिका को लेकर जोधपुर (राजस्थान) में छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल राजस्थान रवाना किया गया, जहां घेराबंदी कर बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल मुक्त कराया गया। बालिका और परिजनों के कथनों व विवेचना के आधार पर प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)एम, 87, 127(4) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया है। आरोपी श्याम रेशवाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्रीमान श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि रीना एक्का, सउनि बाबुलाल वास्कले , प्रआर.404 जितेन्द्र रावत, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.760 हरिओम कौशिक, एवं म.आर.897 वंदना भदौरिया, म.आर.1002 रेखा मुवेल का विशेष योगदान रहा।
संवाददाता अजीज सूफी
