सिवनी केवलारी से
अरुण राजपूत
जिला सिवनी तहसील केवलारी के समीप बंदेली में चल रही श्री राम कथा में पूज्य ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने कहा की जो सीताराम जी के विवाह का प्रसंग सुनाता है और सुनता है उसके जीवन में मंगल ही मंगल होता है | जिसको जीवन में मंगल चाहिए सुख चाहिए उनको सीताराम जी के विवाह को निरंतर सुनते रहना चाहिए | साथ ही पूज्य श्री ने बताया कि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में कहा कि में भगवान् के यश का बखान कर रहा हूं इससे क्या होगा | इससे चार फल मिल जाएंगे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जिसको जो चाहिए मिल जाएगा | कोई कहे कि हमें धर्म चाहिए इसलिए कथा सुन रहे हैं तो आप धर्मात्मा बन जाओगे, कोई कहे कि पैसे बिना काम नहीं चलता है तो उन्हें पैसा भी मिलता है, धन की इच्छा से भी आप कथा सुनोगे तो आपको धन भी मिलेगा| इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी सुनेंगे तो जो भी इच्छा हो वह पूर्ण हो जाएगी | एक दिन आकर नहीं की एक दिन आ जाओ और पूरी हो जाए संकल्प पूर्वक, निष्ठा पूर्वक पहले दिन से आकर लास्ट दिन तक श्रद्धापूर्वक सुनो और यदि मोक्ष की इच्छा से सुनोगे तो भगवान बहुत जल्दी इच्छा पूर्ण कर देंगे यह मुक्ति के लिए कथा सुन रहा है | उसका भी कल्याण हो जाता है इसलिए भगवान् का यश निरंतर सुनते रहना चाहिए राम कथा सुनते रहना चाहिए |
