न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
भीलवाडा = उप श्रम आयुक्त कार्यालय में उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में चिमनी ईट भट्टा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व ईट भट्टा नियोजको के साथ बुधवार को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपश्रम आयुक्त शिवदयन सोलंकी ने बताया कि बंधक श्रम से संबंधित शिकायतो, बंधक श्रमिक पद्धति (उत्सादन) अधिनियम, 1976 के प्रावधानो के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ईट भट्टा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व ईट भट्टा नियोजको को ईट भट्टे पर श्रम अधिनियमों की पालना सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया। तथा जिले के समस्त ईट भट्टा मालिको को उक्त नियमो की जानकारी/जागरूक करने के लिए कहा गया। साथ ही भट्टो पर कार्यरत श्रमिकों के परिवारो के बच्चों को शिक्षा से जोडने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान ईट भट्टा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके संबंध में संबंधित नियमों व अधिनियमों की जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में ईट भट्टा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमावत, सचिव श्री दिनेश पारीक व अन्य ईट भट्टा मालिक उपस्थित रहें।
