Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सघन स्वास्थ्य जांच जारी - NN81


लोकेशन छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिला संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

कोंडागांव, 20 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत जिले में सघन स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दूरस्थ गांवों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ रूरल मोबाईल मेडिकल यूनिट और रेडक्रॉस मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही है, जिसमें सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिले के ग्राम पेरमापाल, कीलम, बेचा, टिमनार जैसे दूरस्थ अंचलों के गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की।


अभियान के दौरान टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, मधुमेह, कैंसर, मोतियाबिंद, सिकल सेल एवं एनीमिया जैसी बीमारियों की जांच की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं की पहचान भी की जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा गंभीर या जोखिम वाले मामलों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes