बाह तहसील के जरार क्षेत्र के धोबई गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक खेतों पर जा रहा था। अचानक बारिश शुरू होने पर वह नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और युवक उसकी चपेट में आ गया।
बिजली इतनी भयानक थी कि नीम का पेड़ भी फट गया।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सावधान रहें:
बारिश के समय पेड़ों के नीचे खड़ा होना जानलेवा हो सकता है। सुरक्षित स्थान पर ही रहे।
संवाददाता - विवेक लवानिया
