Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पंडरिया में गूंजेगी देवर्षि नारद जयंती, 2 मई को होगा आयोजन प्रदेशभर के पत्रकार होंगे शामिल ।। ,............NN81



कवर्धा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई कबीरधाम द्वारा 02 मई, दिन शनिवार को सामुदायिक भवन पंडरिया में देवर्षि नारद मुनि जयंती का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में दुर्ग संभाग सहित प्रदेशभर से पत्रकार साथियों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला इकाई की पूरी टीम तैयारी में जुटी हुई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदनी साहु, नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष सरिता सोनी तथा जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेंद्र घृतलहरे की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार, संभागीय उपाध्यक्ष भुवन पटेल के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष श्याम टंडन के नेतृत्व में वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष टीकम चंद जैन, सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश छेदावी सहित कबीरधाम जिले के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

देवर्षि नारद मुनि को भारतीय संस्कृति में संवाद, संचार और सत्य के अग्रदूत के रूप में स्मरण किया जाता है। वे लोक और देव के बीच सेतु बनकर सदैव धर्म, नीति और जनहित का संदेश देते रहे। पत्रकारिता जगत के लिए उनका जीवन प्रेरणास्रोत है, क्योंकि वे निर्भीकता, निष्पक्षता और जनजागरण के प्रतीक माने जाते हैं। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी, संदेश वाचन एवं पत्रकारिता के दायित्वों पर सार्थक चर्चा आयोजित की जाएगी।

जिला इकाई ने सभी पत्रकार साथियों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर देवर्षि नारद मुनि के आदर्शों को आत्मसात करें तथा सकारात्मक, जिम्मेदार और जनहितैषी पत्रकारिता के संकल्प को मजबूत करें। यह आयोजन न केवल एक जयंती समारोह होगा, बल्कि संगठन की एकता, संवाद और सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त मंच भी बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes