जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज जिला कार्यालय में कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर एवं पुस्तक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं से विश्वदीपति हाई स्कूल नारायणपुर की भाविका देवांगन 94.33 प्रतिशत, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्रा कविता कोर्राम 94 प्रतिशत, विश्वदीपति हाई स्कूल नारायणपुर के विद्यार्थी सिद्धार्थ सिंह राणा 93.50 प्रतिशत और अन्वेषा यादव 92.33 प्रतिशत, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के अमित कुमार वड्डे 92 प्रतिशत एवं रोशन दुग्गा ने 89.67 प्रतिशत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एड़का के कारण कुमार ने 89.33 प्रतिशत, शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर नारायणपुर के निर्मला ने 89.33 प्रतिशत, शासकीय बुनियादी आवासीय आदर्श बालक विद्यालय गरांजी के हिमांशु समर्थ ने 89.17 प्रतिशत, शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल सिंगोड़ीतराई के वर्षा निषाद ने 88.67 प्रतिशत, विश्वदीपति हाई स्कूल नारायणपुर के चंद्रकांता कश्यप ने 88.50 प्रतिशत शामिल रहे।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की मुस्कान पटेल ने 92.60 प्रतिशत, शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल सिंगोड़ीतराई की मोक्षिता कश्यप ने 88.60 प्रतिशत, सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर की रोशनी पांडे ने 88.60 प्रतिशत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव के रामसिंह उसेंडी ने 88.40 प्रतिशत, शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल सिंगोड़ीतराई के कुमकुम देवांगन ने 87.40 प्रतिशत, रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द विद्यापीठ नारायणपुर की सावित्री ने 87 प्रतिशत, शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल महावीर चौक नारायणपुर की मुस्कान कोर्राम ने 86.60 प्रतिशत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई की राधिका पटेल ने 86.60 प्रतिशत, शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल सिंगोड़ीतराई के निखिल रावटे ने 86.20 प्रतिशत और दर्शिक काटले ने 85.80 प्रतिशत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने जिले का गौरव बढ़ाया है। भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने परिवार, समाज एवं राज्य का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने अपने छात्र जीवन के समय का साझा करते हुए बेहतर और उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
संवाददाता खुमेश यादव
