Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़ागांव चामुंडेश्वरी मां चौसठ माता का नवरात्रि में दिव्य दर्शन के लिए प्रातः काल से आने लग जाते है दर्शन करने दर्शनार्थी - NN81



लोकेशन:- बड़ागांव 

जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

संवादाता संजय डगवाल 

नगर में स्थित मां चामुंडेश्वरी मंदिर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि के चलते नगर सहित क्षेत्र से श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। 

मां चामुंडेश्वरी का रोज अलग-अलग तरीके से पुजारी मोनू बैरागी के द्वारा आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है।  रात्रि 8 बजे महा आरती की जा रही है।

 जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं। 

मां चामुंडेश्वरी मंदिर में  चैत्र नवरात्रि के अलावा शारदीय तथा गुप्त नवरात्रि भी मंदिर में धूमधाम से मनाई जाती है।

 मंदिर परिसर में जन सहयोग से  लगभग 45 वर्षों से अखंड रामायण पाठ चल रहे हैं।

 वही 45 वर्षों से अखंड ज्योत भी जलाई जा रही है। मंदिर परिसर में मां चामुंडेश्वरी के साथ 64 योगिनी माता भी विराजमान है।  

खेड़ापति हनुमान जी के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश भी है। 

तथा भगवान लक्ष्मी नारायण का मंदिर भी मंदिर परिसर में है।

 तो वहीं हाटकेश्वर महादेव भी मंदिर परिसर में स्थित है। इनका भी रोज अलग-अलग तरीके से आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है।

 मंदिर परिसर के पास नवग्रह शनी मंदिर भी है

 जिसमें नवग्रह के साथ भगवान शनि देव विराजमान है। माना जाता है की मां चामुंडेश्वरी हर नवरात्रि में अपना स्वरूप बदलती है। 

मां चामुंडेश्वरी मंदिर परिसर में देव वृक्ष पीपल, पारस पीपल, इमली, आम, अशोक आदि के पेड़ भी है। जिससे मंदिर परिसर में मनोहारी दृश्य दिखाई देते हैं। चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर परिसर में अनुष्ठान पूजा पाठ आदि किया जा रहे है।

 जिसमें घट स्थापना के साथ ही  सतचंडी यज्ञ का शुभारंभ होता है

 जो 9 दिनों तक जारी रहता है। 

 मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा करके भी सजाया गया है।  

यहां मान्यता ऐसी भी है कि जो सच्चे मन से मां के सामने कामना करता है उसकी मां चामुंडेश्वरी अवश्य मनोकामना पूरी करती है

। जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी को चांदी के छत्र भी चढ़ाते हैं जिसके चलते मां के शीश पर कई चांदी के छत्र शोभाय मान हो रहे है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes