सिमरिया। गैसाबाद क्षेत्र में ब्यारमा नदी पर बना पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों और दमोह मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पास में बना नया पुल लगभग तैयार है, लेकिन एप्रोच मार्ग का काम अधूरा होने के कारण उसे अब तक शुरू नहीं किया गया है। भारी वाहनों को करीब 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और ईंधन की खपत बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नए पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण कर यातायात बहाल करने की मांग की है।
रोशनी आनंद वि. सिंह
