Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झारड़ा में चैत्र नवरात्रि श्री रामनवमी के पावन अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले से श्री राम जी के चित्र का रथ में विराजित कर - NN81



प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा 

जिला उज्जैन मध्यप्रदेश 

झारड़ा में चैत्र नवरात्रि श्री रामनवमी  के पावन अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले से श्री राम जी के चित्र का रथ में विराजित कर परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर 1008 श्री उद्धव दास जी महाराज एवं भागवत प्रवक्ता पंडित मधुसूदन जी दीक्षित एवं श्री राम मंदिर के पुजारी प्रदीप बैरागी को रथ में विराजित कर तीन दिवसीय कथा के समापन के पश्चात भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः श्री राम मंदिर कुमावत मोहल्ले में पहुंच कर श्री राम मंदिर में 1 घंटे तक भगवान श्री राम जी के भजन कीर्तन सर्व कुमावत समाज जन, मातृशक्ति, युवा भक्तगण द्वारा भजनों का आनंद लिया गया चल समारोह का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया एवं शीतल पेय  का आयोजन कर धर्म लाभ लिया गया चल समारोह में दो रथ, बैंड बाजे, ढोल कि थाप एवं भजनों की प्रस्तुति पर समाजजन एवं मातृशक्ति नाचते गाते हुए चल रहे थे तत्पश्चात भगवान श्री राम जी की महा आरती मंदिर के पुजारी प्रदीप बैरागी द्वारा की गई तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया भोजन महाप्रसादी का धर्म लाभ भी कुमावत समाज द्वारा लिया गया अखंड नव दिवसीय रामायण की पूर्णाहुति होने के पश्चात हवन, यज्ञ माता  बटेश्वरी प्रांगण में समाज जन द्वारा किया उसी प्रकार श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर  में नव दिवसीय रामायण की पूर्णाहुति होने के पश्चात हवन यज्ञ कर महाप्रसाद का वितरण किया  गया कार्यक्रम का समस्त आयोजन कुमावत समाज द्वारा किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes