संवादाता - प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
भारत शासन निर्देशानुसार दिनांक 28/2/2026 से माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकायो को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क HPV टीकाकरण किया जाना है HPV ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) जो कि सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार है
इस अभियान हेतु माननीय जिला कलेक्टर,SDM महिदपुर द्वारा टीकाकरण में सहयोग किया जा रहा है उक्त टीकाकरण में आज दिनांक तक 610 टीके लगाए जा चुके है एवं और अधिक से अधिक बालिकाओ का टीकाकरण के लिए प्रयासरत है जिसे शत प्रतिशत किया जाना है
टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है एवं इससे किसी भी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट नहीं है
अभियान की जानकारी बीएमओ डॉ शोभना भाबर द्वारा दी गई है
