Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पुर में नहीं हो रही है नालों, नालियों की सफाई , आमजन गंदगी से परेशान जिम्मेदार करते हैं नजर अंदाज। NN81



पुर उपनगर पुर नगर निगम के सफाई विभाग के जिम्मेदार अफसरो जमादार व इंस्पेक्टर द्वारा जानबूझकर कार्य व जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही के चलते उपनगर पुर के चारों वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है जिससे आमजन काफी परेशान है नालियां जाम होकर कचरा व गंदगी से भरी हुई होने से आमजन का सांस लेना दुश्वार हो रहा है जिम्मेदारों को शिकायत करने पर भी नालियों की सफाई नहीं की जा रही है जिससे नाली में मच्छर अन्य कीटाणु पैदा होने से गंभीर बीमारियां फैलने का डर आमजन में व्याप्त है। 

पुर के सभी नालों में भी गंदगी का अंबार लगने से नाले जाम होकर भरे हुए हैं जो लगभग साल भर से निगम द्वारा साफ नहीं किए गए जिससे इसकी बदबू से एवं जीव जंतुओं के निकलने से आमजन काफी परेशान है स्वास्थ्य निरीक्षक को भी आम जन द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की जाकर आमजन को राहत प्रदान नहीं की गई जिससे आमजन में भारी असंतोष व्याप्त हैं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा रतनलाल आचार्य ने उक्त समस्या से निगम के आयुक्त को फोन पर भी अवगत करवाया गया लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे आचार्य ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से आमजन

में सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त हो रहा है जो कहीं ना कहीं अधिकारियों की सरकार को बदनाम करने की साजिश प्रतीत होती है। 

अगर समय पर सुनवाई नहीं की गई तो पुर के आम जन व उनके संगठन द्वारा अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई जाकर उचित कार्यवाही करने के लिए आंदोलन किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes