Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माँ इच्छापूर्णी दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की धूम, कल 19 मार्च से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन - NN81


भीलवाड़ा। शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनने जा रहा है। चैत्र नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में 19 मार्च 2026 से भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। माँ दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व पर शहर के गांधी सागर तालाब के सामने स्थित माँ इच्छापूर्णी दुर्गा माता मंदिर में विशेष सजावट और भक्तिमय कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि मंदिर की पारो बहन के नेतृत्व में 19 मार्च को प्रातः 5:15 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 6:15 बजे ध्वजारोहण एवं घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि महोत्सव 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 5:15 से 7:00 बजे तक मंगल आरती एवं संकीर्तन, दोपहर 12:00 बजे मध्याव आरती, शाम 5:15 बजे संकीर्तन, शाम 7:15 बजे संध्या आरती तथा रात्रि 9:30 से 10:30 बजे तक रात्रि चौकी का आयोजन किया जाएगा। अष्टमी के विशेष कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी। नवरात्रि के इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर के सेवादार पीताम्बर आसनानी, गंगाराम पेशवानी, अनिल आसनानी, दीपक पेशवानी, वरुण बालानी, पूजा दीदी, ज्योति आसनानी, कविता दीदी, हर्षा, रूपा, मुस्कान, करिश्मा, प्रकाश लखवानी, विक्की पेशवानी, रितिक जगत्यानी, राजू जगत्यानी, भावेश, कुनाल, महेश, नेभवानी आदि कई सेवादार कार्यक्रम की तैयारीयों में लगे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes