न्यूज नेशन 81@पीयूष गुप्ता
जनपद लखीमपुर खीरी के इंडो–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित गौरीफंटा बॉर्डर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गौरीफंटा पुलिस द्वारा सघन भ्रमण व कड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। मौके पर खड़े वाहनों के चालकों को कानून का पालन करने व सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो वाहनों के चालान किए गए।
