पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर अभिजित आर शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के नेतृत्व में थाना भीटी पुलिस व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारादिनांक10/02/2026 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि महरुआ की ओर से दो गाड़ियों TUV व SWIFT DEZIRE गाड़ी में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर कहीं जा रहे है । इस सूचना पर थाना भीटी पुलिस व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनो को खजुरी पैट्रोल पम्प के पास रोकने का प्रयास किया गया । वाहन सवार व्यक्ति नहीं रुके बल्कि TUV गाड़ी में बैठे व्यक्तियों द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस बल पर एक राउण्ड फायर किया गया । वाहन को रोकने के प्रयास में पुलिस बल द्वारा भी एक राउण्ड हवाई फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की घेराबन्दी कर SWIFT DEZIRE गाड़ी में सवार तीन नफर अभियुक्तगण को पकड़ लिया गया । TUV गाड़ी में सवार 02 नफर अभियुक्तगण TUV गाड़ी को छोड़कर गन्ने के खेत के रास्ते भाग गये। पुलिस टीम व नायब तहसीलदार भीटी कोशलकान्त मिश्रा द्वारा वाहनों की तलाशी की गई , जिसमें SWIFT DEZIRE गाड़ी न0 UP65BY7866 से कुल 36 बण्डलो में 37.078 KG अवैध गांजा व TUV गाड़ी UP66R6111 से कुल 06 बण्डलो में 6.004 KG अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भीटी पर मु0अ0सं0-20/26 धारा-8/20 NDPS ACT व 109(1) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है ।
दीपक वर्मा ब्यूरो चीफ संवाददाता मोहम्मद रजा हैदर कैमरामैन की रिपोर्ट
