पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादिया आरती चौधरी पति स्व. बलीराम चौधरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम ककरहाई भटवा अपनी बड़ी सास दुखनी बाई के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.02.2026 की रात्रि लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद वह एवं उसके पति बलीराम चौधरी (उम्र 22 वर्ष) सो गए थे। रात्रि करीब 02 बजे उसके पति के मोबाइल पर कॉल आने पर वह घर से मोटरसाइकिल लेकर यह कहकर निकले कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे, परंतु सुबह तक घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा तलाश करने पर बलीराम चौधरी की अपाची मोटरसाइकिल ग्राम खिरवा हार में खड़ी मिली। बाद में तलाश के दौरान अमान सिंह बुन्देला के खेत पर बनी झोपड़ी के बाहर बलीराम चौधरी मृत अवस्था में पाए गए, जिनकी दाहिनी आंख में गोली लगने का निशान था तथा कान, नाक एवं आंख से खून निकला हुआ था।
पुलिस की कार्यवाही
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में गुम इंसान क्रमांक 17/26 कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान हत्या होना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 99/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी गुनौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमानगंज उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन द्वारा टीम गठित कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान डॉग स्क्वॉड एवं फिंगर प्रिंट अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर पता चला कि संदेही घटना समय पर घटनास्थल के आसपास देखा गया था। संदेही की तलाश कर उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार ताराटेक के पास बिजली के खंभों के नीचे झाड़ियों में छिपा दिया है, जिसे बरामद कर जप्त किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
मृतक के अनुसूचित जाति वर्ग का होने एवं आरोपी से अवैध हथियार मिलने पर प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट एवं 3(2)(व्ही) एससी/एसटी एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को दिनांक 25.02.2026 को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम
दीपेन्द्र सिंह बुन्देला पिता अमान सिंह बुन्देला, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खिरवा, थाना अमानगंज, जिला पन्ना
जप्त सामग्री
01 नग 12 बोर का देशी कट्टा व खाली खोखे
मृतक की अपाची मोटरसाइकिल (पूर्व से बरामद)
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया (अनुभाग गुनौर), थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन, उप निरीक्षक रजनी समाधिया, प्रधान आरक्षक शिवम शर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी, प्रधान आरक्षक राजीव बेडिया, आरक्षक मेहरवान सिंह, विश्वास शुक्ला, अखिलेश पाल, गोलू बास्केल एवं अरुण तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।
.रोशनी आनंद वि. सिंह
