Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

33 केवी लाइन से किसानों की बढ़ी परेशानी, हादसे की आशंका के बीच प्रशासन मौन :-NN81



पिड़ावा क्षेत्र के बंजारी रोड पर निंबाहेड़ा फीडर से जुड़ी 33 केवी विद्युत लाइन किसान द्वारकीलाल एवं सत्यनारायण पाटीदार के खेत के बेहद नजदीक से गुजर रही है। लाइन की ऊंचाई कम होने और खेत के बीच से निकले होने के कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत में आना-जाना करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग व प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। खेत में कृषि कार्य के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जनहानि या गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

पीड़ित किसानों ने बताया कि जब विद्युत विभाग में शिकायत की गई तो जवाब मिला कि निंबाहेड़ा लाइन का शटडाउन लेकर निकलो, जो व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है और किसी अनहोनी के बाद ही कार्रवाई होने का इंतजार किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करें और 33 केवी लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट करने या वैकल्पिक समाधान की तत्काल व्यवस्था करें, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके

अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की इस जायज मांग पर कब तक संज्ञान लेता है

न्यूज़ नेशनल 81

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes