पिड़ावा पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई
न्यूज़ नेशनल 81
पिड़ावा तहसील
से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पुलिस थाना पिड़ावा एवं जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) झालावाड़ ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 26 पेटी अवैध शराब जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान के तहत लक्ष्मीपुरा स्थित शराब ठेके के सामने पेट्रोल पंप के पास दबिश दी गई। इस दौरान 25 पेटी देशी शराब (मध्यप्रदेश निर्मित) व 1 पेटी अंग्रेजी शराब (राजस्थान निर्मित) बरामद की गई।
कार्रवाई थानाधिकारी पिड़ावा रामपाल के नेतृत्व में डीएसटी टीम के सहयोग से की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस थाना पिड़ावा पुलिस निरीक्षक रामपाल थाना अधिकारी, कांस्टेबल सांवरिया, हेमराज, मन्नू सिंह, हरदयाल, डीएसपी झालावाड़ की टीम में सुरेंद्र,श्यामलाल ,भारत राज , जयकिशन , चंद्रशेखर व राजेश थे
