हरदा जिले कि तहसील सिराली मे मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समय-सीमा में लाभ दिलाने हेतु नगर एवं वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खिरकिया द्वारा नगर परिषद सिराली क्षेत्र के लिए शिविर आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 12 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में राजस्व, सामाजिक न्याय, खाद्य, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हो सके।
कार्यक्रम के तहत श्रीराम वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, साईंनाथ वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड सहित अन्य वार्डों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर स्थलों में रेन बसेरा, गांधी चौक, गुर्जर छात्रावास, पुराना कार्यालय भवन आदि को शामिल किया गया है। प्रत्येक शिविर में प्रभारी अधिकारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित विभागों का अमला उपस्थित रहकर सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 3, 4 एवं 5 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी श्री आर.के. पासी, वार्ड प्रभारी दीपक कुशवाह एवं राजेश कुशवाह उपस्थित रहे और नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
इन शिविरों के माध्यम से आवेदन एवं शिकायतों का पंजीयन, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु पात्रता परीक्षण, दस्तावेजों में सुधार सहित अनेक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविरों का अधिकतम लाभ
