लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर - सरस्वती शिशु मंदिर छोटेडोंगर में शुक्रवार को वंसत पंचमी का पर्व श्रद्धा,आस्था और बड़ी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधि पूजा अर्चना कर बच्चों को विद्याआरंभ संस्कार दिया गया और विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश्वरी पात्र, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीलानाथ बेलसारिया, समिति सदस्य सोमवती बेरट,सनदाय पोटाई, बच्चों के पालक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या मे विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूजा- अर्चना के पश्चात सरस्वती वंदना, पुष्पांजलि एंव आरती संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश्वरी पात्र ने विद्यार्थी को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान कला और संस्कारो का पर्व है विद्यार्थी को नियमित अध्ययन ,अनुशासन एवं लक्ष्य की प्रति सतत प्रयास करना चाहिए ,ताकि जीवन में सफलता कि शिखर तक पहुंच सकें।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीलानाथ बेलसरिया ने वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए यह पर्वत ज्ञान संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो विद्यार्थी को सदैव आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। वहीं सुनिता नाग ने बच्चों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि वसंत पंचमी ,विद्या ,अनुशासन और निरंतर परिश्रम और अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना है कि हमें आगे क्या बनना है , विद्यार्थियों को सवाल किया गया कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो किसे ने डॉक्टर , पुलिस ,शिक्षक,बनने की अपनी इच्छा प्रकट की गई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थीयों को प्रसाद का वितरण किया गया ।
