Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बोड़ला ब्लॉक उपसरपंच संघ का गठन, ग्राम पंचायत बद्दो में दी गई विस्तृत जानकारी : NN81


 लोकेशन कवर्धा छत्तीसगढ़ 


बोड़ला ब्लॉक के समस्त ग्राम पंचायतों के उपसरपंचों की एक महत्वपूर्ण बैठक में बोड़ला ब्लॉक उपसरपंच संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

 संघ के अध्यक्ष के रूप में संत वर्मा को चुना गया। 

उपाध्यक्ष पद पर नारायण जायसवाल, जयप्रकाश साहू एवं शीतला भारती को जिम्मेदारी दी गई।

सचिव पद पर सुनीता पटेल, बुधराम पटेल एवं इमरत टांडे को नियुक्त किया गया तथा मीडिया प्रभारी का भी गठन किया गया।


 इस अवसर पर ग्राम पंचायत बद्दो के उपसरपंच अमन वर्मा ने नवगठित संघ के उद्देश्य, भूमिका एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी उपस्थित उपसरपंचों को दी। उन्होंने कहा कि यह संघ ग्राम पंचायतों के अधिकारों की रक्षा, विकास कार्यों में पारदर्शिता और उपसरपंचों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का सशक्त मंच बनेगा।


 अमन वर्मा ने कहा कि गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर उपसरपंच संघ एकजुट होकर संघर्ष करेगा और हर पंचायत की आवाज शासन तक पहुंचाएगा।


बैठक में उपस्थित सभी उपसरपंचों ने संघ के गठन का स्वागत किया और इसे ग्रामीण हितों के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes