हमीरपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले की प्रतिष्ठित जेके सीमेंट फैक्ट्री में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान हेलमेट वितरण और जागरूकता बाइक रैली के माध्यम से सुरक्षित यातायात का मजबूत संदेश दिया गया।
सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गोष्ठी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई और सुरक्षित यातायात के संदेश के साथ हेलमेट का वितरण किया गया। हेलमेट पाकर कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
इसके बाद सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसे पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
जेके सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन की इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका
रिपोर्ट - दिलीप राजपूत
