Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ठंड की डबल मार! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बिगड़ने वाला है मौसम: NN81

 ठंड की डबल मार! दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बिगड़ने वाला है मौसम


दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश होगी। इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले तीन दिनों (31 जनवरी से 2 फरवरी 2026) तक पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

बारिश और आंधी का पूर्वानुमान
दिल्ली में शुक्रवार को ठंड से मामूली राहत मिली, क्योंकि अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह राहत कुछ दिन के लिए ही है, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के दौरान बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है। 

पालम में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। जबकि अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 4.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रिज में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 22.1 डिग्री, आया नगर में 21.6 डिग्री और पालम में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान पालम में 6.7 डिग्री, लोधी रोड और आया नगर में 7.6 डिग्री तथा रिज में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद दोपहर या शाम तक आसमान में सामान्य रूप से बादल छा सकते हैं। सुबह के समय कई स्थानों पर मध्यम और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

इन राज्यों में भी होगी बारिश
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 31 जनवरी की रात से शुरू होकर 2 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि और आंधी की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

दिल्ली का AQI
इस बीच, शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 253 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। विभाग के अनुसार, शाम के समय राष्ट्रीय राजधानी के 22 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और चार केंद्रों पर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। वजीरपुर में सबसे अधिक एक्यूआई (318) दर्ज किया गया। बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता के और बिगड़ने की आशंका जताई गई है। वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes