NEWS NATION 81
Report by.- Gajendra patel
Lokeshion jila mandla
स्लग - !
पार्क अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं, योगाभ्यास करने वाले नागरिकों को हो रही काफी दिक्कत ..
एंकर- मंडला जिले के ग्राम पंचायत अंजनियां स्थित फूटाताल तालाब पर बना ओपन जिम पार्क में शराबियों का जमघट लग रहा है।आसामाजिक तत्व पार्क अंदर पहुंचकर रात -रात भर जाम छलका रहे है, यहां इतना ही नही तत्वों द्वारा ओपन जिम में लगी मशीनों को क्षति पहुंचाई जा रही है। जिससे ओपन जिम में शारीरिक गतिविधियां के लिए पहुंच रहे लोगों के सााथ विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड रहा है। बावजूद स्थानीय प्रशासन की कोई भी कार्रवाई इधर नहीं हो रही है। इससे नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बिछिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनियां में क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय पंचायत के सहयोग से वर्ष 2024-25 में फूटाताल तालाब के समीप लाखोंं की लागत से ओपन जिम का निर्माण किया गया है। जिससे यहां सुबह शाम प्राकृतिक वातावरण के बीच लोग कसरत कर कुछ देर के लिए सुकून से आराम कर सके l लेकिन यहां बीतों दिनों से पार्क में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है। आसामाजिक तत्वों का पार्क अंदर जमघट लग रहा हैं, पेड़-पौधों के आड में तत्व शराब पार्टी कर रहे है। इसके अलावा जिम पर कसरत करने के लिए लगाई गई पुल-अप बार ,एयर बॉकर ,अन्य मशीनों के साथ खिलवाड किया जा रहा है। जिससे यहां लगे उपकरण को क्षति पहुंच रही है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि पार्क अंदर इस प्रकार की अवैध गतिविधियां पर जल्द से जल्द लगाम लगाया जा सके। ताकि यहां लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े ।
पार्क अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं -
अंजनियां के फूटाताल तालाब घाट में बने इस ओपन जिम में स्थानीय नागरिकों में बुजुर्ग, बच्चे, युवा वर्ग सहित महिलाएं प्रतिदिन सुबह शाम योगाभ्यास करने पहुंच रहे है, लेकिन पार्क अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं दिख रहे है। यहां ओपन जिम अंदर एक से दो स्ट्रीट लाईट लगी है जो नाकाफी है। इससे पार्क में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है, इसके अलावा पूरा ओपन जिम पार्क अव्यवस्था से घिरा पडा है। इसका फायदा आसामाजिक तत्वों को मिल रहा है, जिससे यहां शराबखोरी दोपहर से शाम तक चल रही है। यहां पार्क में गार्ड की डिप्टी भी नही होने से कब कौना आ जा रहा है,इसका भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है । कार्रवाई के अभाव में यहां मनमानी में रोक नहीं लगाई जा सक रही है।
ओपन जिम के सामने पुलिस थाना भी संचालित -
ओपन जिम के ठीक सामने पुलिस थाना भी है इसके बावजूद पार्क अंदर आमाजिक तत्वों की शराब पार्टी दिन से रात तक चल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क अंदर बाईक सहित युवा पहुंच रहे है और अंदर राईडिग कर रहे है। इससे वहां सैरा सपाटा के लिए पहुंच रहे लोगो के बीच मखौल खराब हो रहा है। लेकिन इधर ध्यान देना वाला कोई नहीं है।
मशीनों को पहुंच रही क्षति -
लाखों की लागत से निर्मित इस ओपन जिम में लोगो के लिए एक्सरसाईज सहित पुल -अप बार , एयर बॉकर, चेस्ट प्रेस, सिट-अप बेंच, जैसे उपकरण लगाए गए है। जिससे यहां शारीरिक शक्ति अलावा सहनशक्ति के विकास के लिए लोगो योगाभ्यास प्रणायायाम कसरर करने पहुंच रहे है। लेकिन पार्क में सुरक्षात्मक इंतजाम ना होने से आज पार्क की स्थिति बंदरग होती चली जा रही है। और तत्वों द्वारा उपकरण मशानों को क्षति पहुंचाने में कोई भी कसर नहीं छोडा जा रहा है।
पार्क ओपन जिम में आसामाजिक तत्वों का जमावडा लग रहा है, यहां शराबखोरी की जा रही है, डिस्पोजल बोतल को भी यहीं फेंंका जा रहा है। यहां कार्रवाई ना होने से तत्वों की मनमानी जारी है।
लालू नामदेव स्थानीय नागरिक.
पार्क ओपन जिम प्रांगण में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नही है । यहां चारों तरफ अव्यवस्था फैली हुई है, यहां लाइट बढाने सहित एक गार्ड की आवश्यकता है।
चन्द्रेश तिवारी स्थानीय नागरिक.

