Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोई टाइटल नहीं


 दीपशिखा विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न


दीपशिखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुमरडीह (उतई) में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच बना।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग ग्रामीण एवं उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपशिखा शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री प्रेम लाल सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, भाजपा मंडल उतई की अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, ग्राम पंचायत डुमरडीह के सरपंच श्री धर्मेश बंजारे, ग्राम पंचायत करगाडीह के सरपंच श्री करण सेन, तथा ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच श्री भुवनेश्वर प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं चंदन से आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी, पुष्प सज्जा, थाल सज्जा, सलाद सज्जा एवं वेस्ट टू बेस्ट प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन कर विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।


मुख्य अतिथि माननीय ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं विद्यालय परिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव किसी भी विद्यालय का आईना होता है, जिसमें विद्यालय की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा को पालकों और समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। यह अवसर बच्चों की बहुआयामी प्रतिभा को पहचानने, सराहने और सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री डी. एल. सिन्हा, प्राचार्य श्री के. आर. सिन्हा एवं प्रधान पाठक श्री एन. के. चंद्राकर ने अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए मुख्य अतिथि का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया।

समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय परीक्षाओं में श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों तथा भारत स्काउट-गाइड के अंतर्गत राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु चयनित वेदांत वर्मा एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित विद्यार्थियों का भी अतिथियों द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

विद्यालय में गठित सदनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महानदी सदन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया। बेस्ट टीचर के रूप में अंग्रेजी माध्यम से सुश्री भूमिका साहू तथा हिंदी माध्यम से श्री विश्वजीत मुखर्जी का चयन हुआ। वहीं बेस्ट स्टूडेंट के रूप में हिंदी माध्यम से वेदांत वर्मा एवं अंग्रेजी माध्यम से श्रेया शेमुअल को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के पूर्व छात्र आदित्य चंद्राकर का सीजीपीएससी 2024 में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयन होने पर विद्यालय परिवार एवं अतिथियों द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में प्रेरणा का संचार हुआ।

इस अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग से श्री विनोद कुमार सिन्हा, मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा) दुर्ग, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम के संबंध में अभिभावकों को जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में दुर्ग प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री हरीश साहू, श्री दयाराम साहू, श्री सनद देवांगन, श्री सुशील साहू, श्री दिनेश राजपूत, पालक-शिक्षक समिति के सदस्य घनश्याम चंद्राकर, तुलसीदेव झरना, हिरवानी विद्यासाव, श्रीमती चंदा सिन्हा, लता सिन्हा, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, श्री प्रमोद जैन एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री के. के. साहू एवं शिक्षिका श्रीमती शरनजीत कौर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes