Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत को 233 रनों से मिली धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका का सूपड़ा किया साफ_ NN81

  


वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने कमाल कर दिया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया ने यूथ ODI सीरीज जीत ली है। तीसरे यूथ ODI मैच में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी पारी की बदौलत 233 रनों से धमाकेदार जीत की।

ICC मेन्स U19 वर्ल्ड कप 2026 का 15 जनवरी से आगाज होगा, जिसमें 16 टीमें शिरकत करेंगी। टीम इंडिया U19 वर्ल्ड कप के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टूर्नामेंट से ठीक पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे उनकी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। दरअसल, भारतीय अंडर-19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका दौरे पर कमाल कर दिया है। टीम इंडिया ने यूथ ODI सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे मैच में भी अफ्रीकी टीम को धूल चटाई थी। वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में इंडिया-19 टीम की यह पहली सीरीज जीत है। इस जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पहुंच गया है। 


वैभव सूर्यवंशी ने खेली कप्तानी पारी 

बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए तीसरे यूथ ODI मैच में साउथ अफ्रीका ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने एरोन जॉर्ज और कप्तान वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरे और शुरुआती ओवरों से ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। एरोन जॉर्ज ने जहां संयमित अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच की दिशा पूरी तरह मोड़ दी। कप्तान वैभव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शानदार शतक जड़ा और चौकों से ज्यादा छक्के लगाकर दर्शकों को रोमांचित किया। उन्होंने महज 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।




वैभव और एरोन के बीच हुई धमाकेदार साझेदारी



दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 25.4 ओवर में 227 रन की दमदार साझेदारी कर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी 74 गेंदों में 10 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के आउट होने के बाद भी एरोन जॉर्ज का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। जॉर्ज ने 106 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 118 रन की अहम पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के शतकों के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 393 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिससे साउथ अफ्रीका पर जबरदस्त दबाव बन गया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 35 ओवरों में 160 रनों पर ढेर हो गई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes