Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चोरी के संपुर्ण माल लगभग 20 लाख रूपये का चोरी का माल किया बरामद।: NN81

 

पुलिस थाना शम्भूगढ द्वारा चोरी हुऐ माल के खरीददार को गिरफतार किया।

चोरी मे मिले रूपये से खरीदे गये मोबाईल जब्त।

 

भीलवाड़ा = श्री धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, जिला भीलवाडा द्वारा लुट/डकैती व चोरी की वारदातों पर अंकुष लगाने व घटनाओं का राजफास करने के लिऐ श्री राजेष आर्य आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा व श्री जितेन्द्र सिह मेडतिया पुलिस उप अधीक्षक वृत गुलाबपुरा के सुपरविजन में श्री ओमप्रकाष कासनिया पु.नि. थानाधिकारी, थाना शम्भूगढ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

घटना का विवरण:- दिनांक 01.01.2026 को प्रार्थी श्री गोपाल लाल पुत्र श्री कल्याण मल जाट निवासी जालमपुरा पुलिस थाना शम्भूगढ जिला भीलवाडा ने थाना शम्भुगढ पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 31.12.2025 को समय दिन के करीबन 11 से 01 बजे के मध्य प्रार्थी अपने खेत पर गया हुआ था, एवं प्रार्थी की पत्नि नोहरे में कार्य कर रही थी, तभी अज्ञात चोर जो कि प्रार्थी के मकान के कमरें का ताला तोडकर अन्दर घुसे एवं कमरें मे अलमारी का लॉक तोडकर अलमारी से सोने व चान्दी के जैवरात (सोने का नेकलिश वजनी 4 तोला, सोने की रकडी वजनी 1 तोला, सोने के रामनवमी मादलिया नंग 04 मय मोती वजनी डेढ तोला, व सोने की झूमरिया 01 तोला व सोने के झेला डेढ तोला, व सोने का मादलिया वजनी 2-5 ग्राम एवं चान्दी के पायजाम एक जोडी वजनी 250 ग्राम व फेन्सी चान्दी के पायजाम 03 जोडी वजनी 250 ग्राम) व 45,000/- रुपये नकद रखे हुये थे, जिसको अज्ञात चोर चुराकर ले गये है। उक्त रिपोर्ट पर थाना शम्भूगढ पर प्रकरण दर्ज मे कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

घटना का खुलासा करने के प्रयास:- गठित पुलिस टीम ने कडी लगन व मेहनत से कार्य करते हुये आसुचनाओं का संकलन कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी केमरो के फुटेज चैक हुलिये के आधार पर अज्ञात की मुल्जिमानो की तलाश की व घटनास्थल के बीटीएस लिये जाकर बीटीएस के बारिकी से विश्लेषण कर संदिग्ध लोगो  से पुछताछ की तथा पुर्व मे सम्पति संबंधी अपराधो मे चालान शुदा आपराधियो से पुछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर व हुलिये व मुखबिर की सुचना के आधार पर आरोपीगण 01-अभिषेक पिता बाबुलाल उम्र 22 साल निवासी जालिया दितीय पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर, 02-कैलाश पिता कन्हैयालाल उम्र 30 साल निवासी जालिया दितीय पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर को दस्तयाब कर पुछताछ की गई तो ग्राम जालमपुरा मे गोपाल लाल के मकान मे चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण मे मुलजिमान 01-अभिषेक पिता बाबुलाल उम्र 22 साल निवासी जालिया दितीय पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर, 02-कैलाश पिता कन्हैयालाल उम्र 30 साल निवासी जालिया दितीय पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर को गिरफ़तार किया गया। दौराने पुछताछ गिरफ़तारशुदा अभिषेक व कैलाश ने बताया कि हमे चोरी के दौराने जो रूपये मिले उनसे मोबाईल खरीद लिये जिस पर चोरो की निशादेही से मोबाईल जब्त किये। गिरफ़्तारशुदा मुल्जिमान से दोराने पुछताछ बताया कि चोरी करने बाद हमने राजा राम पिता श्रवण शर्मा उम्र 19 साल निवासी नई राज्यास पुलिस थाना फुलियाकलां जिला भीलवाडा को बेचा। शंम्भुगढ पुुलिस ने त्वरीतगति से कार्यवाही करते हुए चोरी के माल खरीददार को दस्तयाब कर गहनता से मनोवैज्ञानिक रूप से पुछताछ की गयी। दौराने पुछताछ राजाराम ने चोरी का माल बहुत ही सस्ते दामो मे खरीदना स्वीकार किया। जिस पर मुल्जिम राजाराम को गिरफ्तार कर मुल्जिम की निशादेही से चोरी किये गये संपुर्ण आभुषण बरामद किये।

टीम विवरणः-

01. श्री ओमप्रकाष कासनिया पु नि थानाधिकारी पुलिस थाना शम्भूगढ।

02. श्री सत्यनारायण हैडकानि 301 थाना शम्भूगढ।

03. श्री चेतनराम कानि 2083 थाना शम्भूगढ। (विषेष भुमिका)

04. श्री अमरचंद कानि 1585 थाना शम्भूगढ। (विषेष भुमिका)

05. श्री भंवरलाल कानि 1044 थाना शम्भूगढ।

06. श्री मनोहरलाल कानि 2175 थाना शम्भूगढ।

07. श्री कैलाषचंद कानि 317  थाना शम्भूगढ।

08. श्री राजेन्द्रप्रसाद कानि 2244 थाना शम्भूगढ।

09. श्री विक्रम कानि 2073 थाना शम्भूगढ।

10. श्री राकेष कुमार कानि 489 थाना शंभुगढ।

पूर्व मे गिरफ्तारषुदा आरोपी:-

01. अभिषेक पिता बाबुलाल उम्र 22 साल निवासी जालिया दितीय पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर।

02. कैलाश पिता कन्हैयालाल उम्र 30 साल निवासी जालिया दितीय पुलिस थाना बिजयनगर जिला ब्यावर।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

01. राजा राम पिता श्रवण शर्मा उम्र 19 साल निवासी नई राज्यास पुलिस थाना फुलिया कल्ला जिला भीलवाडा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes