शरद शर्मा
लोकेशन सीहोर
मध्य प्रदेश पुलिस के राज्यव्यापी सुरक्षा अभियान के तहत, आज सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने अमलाहा टोल पर यातायात जागरूकता की कमान संभाली। डीबीसीपीएल कंपनी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर 150 चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर सुरक्षा का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत एसपी ने अमलाहा चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे के 'ब्लाइंड स्पॉट्स' सुधारने, अतिक्रमण हटाने और परिसर में पौधारोपण के निर्देश दिए।
इस मौके पर यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा एवं टोल स्टाफ ओर अधिकारी उपस्थित रहे
