Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पीएमश्री शाला में शिक्षक - पालक सम्मेलन संपन्न - NN81



हाटपीपल्या न्यूज नेशन 81 करीम खान 

पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद प्राचार्य एन. पी. सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक - पालक व छात्राओं के मध्य कमजोर छात्राओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर एक गोष्ठी आयोजित की गई।  

प्राचार्य एन. पी. सिंह ने शाला में बार-बार अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं को नियमित रूप से शाला भेजने पर जोर दिया। शिक्षक राजेश सेंधव सर ने नीट और जेईई परीक्षा के बारे में टिप्स दिए। शिक्षिका लवीना चौरसिया ने कला विषय में भी आगे बढ़ने के लिए बैंक व पीएससी परीक्षाओं में बेहतर भविष्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीयूषा आशापूरे व प्रेमनारायण पाटीदार ने भी छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। 

पालकों में सिस्टर सोनल अनंत व ज्ञानसिंह पटेल ने बच्चों की समस्याएं बताई और उन्हें  स्नेह पूर्वक हल करने पर जोर दिया। शाला में 22 से 24 दिसंबर तक वार्षिकोत्सव बनाने की भी जानकारी दी गई, जिसमें दो दिवस खेलकूद व एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पालकों को भी आने का आग्रह किया गया।अंत में आभार सुरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes