Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान - NN81


न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली 

विद्यार्थियो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

 राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान व सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 25 दिसंबर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया गया।


जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़े के तहत शुक्रवार को राजेंन्द्र मार्ग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम किया जिसमें 800 विद्यार्थियो को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया, सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुचाने पर नियमों कि जानकारी दी तथा स्कूली छात्रो को शहरी एंव राष्ट्रीय मार्गो पर वाहन चलाने के नियम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिए सभी को शपथ भी दिलाई गई।


कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवहन निरीक्षक अनिल शर्मा व मनीष कुमार, राजेंन्द्र मार्ग सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य चंद्रसिंह गहलोत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes