संवाददाता धनेश्वर साहू
छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, जी.एस.सी. मॉडल कान्वेंट स्कूल जैजैपुर के अंतर्गत आज संविधान दिवस बड़ी ही गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य विजय कुमार यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के पालन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रीमा रानी पलांगे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी शंकर लाल यादव, तथा स्टाफ सदस्यों सागर चन्द्रा, रामेश्वर प्रसाद धीवर, अश्वनी कुमार और पुष्पेन कुमार पटेल का विशेष सहयोग रहा।
समस्त स्वयंसेवकों (NSS Volunteers) ने संविधान और नागरिक उत्तरदायित्वों पर विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।
कार्यक्रम अंत में आभार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ।
