Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहरवासियों को एक नई सौगात देते हुए शहर के पहले आकांक्षीय शौचालय का शुभारंभ किया - NN81



मनोज कुमार पात्रे

जिला संवाददाता 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहरवासियों को एक नई सौगात देते हुए शहर के पहले आकांक्षीय शौचालय का शुभारंभ किया है। कोनी मुख्य मार्ग में  गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पास स्थित इस शौचालय का लोकार्पण बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने किया।आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से युक्त 10 सीटर क्षमता वाले इस टॉयलेट को बड़े होटल और मॉल के शौचालयों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है, ताकि उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिल सके। यह टॉयलेट स्पर्श-रहित उपकरण, स्वचालित फ्लशिंग, हैंड ड्रायर और साफ-सफाई की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes