छिन्दवाड़ा। पाण्ढुर्णा जिलें के चहुमुखी विकास को लेकर कृत संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही करोड़ों के विकास कार्य की सौगात पाण्ढुर्णा जिलेवासियों को दिला चुके है। ग्राम सिवनी के निवासियों की वर्षों पुरानी ओवरब्रिज की मांग सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पूरी हो सकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सिवनी में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 24 करोड़ 95 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत कर दी है। अब जल्द ही ग्राम सिवनी में ओवरब्रिज का निर्माण हो सकेगा।
उल्लेखनिय है कि ग्राम सिवनी में अतिव्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग संचालित होता है। यहा पर ओवरब्रिज नही होने से जहॉ आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है वही सिवनी वासियों को रोड़ क्रास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहा पर ओबरब्रिज निर्माण की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी वर्षों से करते आ रहे है। पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू के पाण्ढुर्णा प्रवास के दौरान पाण्ढुर्णा भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़ सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने सिवनी में ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुये सांसद श्री साहू ने नागपुर में केन्द्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान सिवनी में ओवरब्रिज निर्माण का निवेदन किया था। केन्द्रिय मंत्री श्री गडकरी ने भी इसे गंभीरता से लेते हुये सिवनी में शीघ्र ही ओवरब्रिज के निर्माण का आश्वासन दिया था। इसी के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ग्राम सिवनी में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 24 करोड़ 95 लाख 74 हजार की राशि स्वीकृत की है।
ग्राम सिवनी में ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से जहां दुर्घटनाएं कम होगी वही यहा के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति दिये जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
