Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शिक्षा विभाग में अधिकारियों की मिलीभगत से अतिथि शिक्षको की गलत ज्वाइन,शासकीय राशि का गलत आहरण जाच हेतु आवेदन-NN81

लक्ष्मण रैकवार तेन्दूखेड़ा

तेन्दूखेड़ा---तेन्दूखेड़ा से20 किलोमीटर दूर सेलवाड़ा हाईस्कूल  हमेशा से ही लापरवाहियां के कारण सुर्खियों में बना रहता है।बड़ी बड़ी लापरवाहियों के चलते कई बार स्कूल जाच के दायरे में स्कूल आया है फिर स्कूल में गति विधियां सुधरने का नाम नही ले रहा है।लगातार लापरवाहीयो को चलते शिकायते होती ही रहती है।इस बार एक अतिथि शिक्षिका ने स्कूल प्रवंधन पर  गम्भीर आरोप लगाते हुए बी ई ओ नितेश पांडे को आवेदन दिया है।आवेदन करता दुर्गा ठाकुर नेशिकायत करते हुए बताया है कि सेलवाड़ा हाइस्कूल में पिछले कई वर्षो सेकक्षा11वी एवं 12वीं कक्षा में इतिहास  बिषय के बच्चे नही मिलते हैं फिर  शिक्षकों की भर्ती होती है और 15 से17 लाख रुपये वेतन के लिए आहरित किये।शिक्षण संचालन लय के एक पत्र क्रमांक एफ-27-2-2013-20दिनाक 11/3/13के अनुसार इतिहास एवं राजनीति शास्त्र दोनो मेसे एक शिक्षक को ही रखा जाएगा लेकिन सेलवाड़ा में दोनों ही शिक्षक नियुक्त गलत तरिके से हुई है।


विषय अर्थशास्त्र (अतिथि शिक्षक - दुर्गा लोधी) ने अतिथि शिक्षक की इस सत्र 2025-2026 में रिक्वेस्ट 1 जुलाई को विद्यालय में भेजी गई थी जिसको एक माह तक रोक कर रखा गया न तो अप्रूव किया गया न तो रिजेक्ट किया गया जिसे 31 जुलाई को रिक्वेस्ट को रिजेक्ट किया गया जिससे अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकी और अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गयी । लोक शिक्षण संचनालय से इस सत्र लैब में एक पद स्वीकृत किया गया था उसके बाद भी दो पद संकुल द्वारा स्वीकृत करके कुल 3 अतिथि शिक्षकों की भर्ती कर ली गई है जबकि वहां पर किसी प्रकार की लैब नहीं है जिसकी शिकायत विगत वर्ष भी हो चुकी है,मगर आज दिनाक तक कोई कार्यवाही नही हुई। शासकीय सेल्वाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में रंजीत नागेसिया माध्यमिक शिक्षक हिंदी विषय से पदस्थ हैं उसके बाद भी विगत कई वर्षों से हिंदी विषय का अतिथि शिक्षक रखे हुए हैं  रंजीत नगेसिया  के द्वारा अध्ययन अध्यापन कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है जबकि लोग शिक्षण संचनालय का स्पष्ट आदेश है कि शिक्षक को मिनिमम चार पीरियड तथा अधिकतम 6 पीरियड में बच्चों को अध्ययन अध्यापन कार्य करना है।दुर्गा लोधी ने बताया है कि तमाम बिन्दुओ पर मेरे द्वारा दिनाक 25 अगस्त को बी ई ओ कार्यालय में जाच हेतु आवेदन दिया है साथ ही चेतावनी भी दी है की अगर निष्पक्ष जांच एवं नही होतीहै तो में माननीय न्यायालय की शरण लेने के लिए बाध्य रहूंगी।

सेलवाड़ा हाईस्कूल के प्राचार्य रंजीत नगेशिया ने बताया हैं की इतिहास टीचर की नियुक्ति करना शासन का काम है राजनीति का शिक्षक पहले से था इतिहास का बाद में नियुक्त हुए है।दुर्गा लोधी की ज्वाइन रिक्वेस्ट के समय मे प्राचार्य नही था।मेरे स्कूल में विधिवत लेब है और उसका संचालन हो रहा है आरोप निराधार है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes