लोकेशन पीलीभीत
संवाददाता मुनीश कुमार
तृतीय चरण 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान
पीलीभीत 20 सितम्बर 2025/
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया कि तृतीय चरण 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि आमजन को पानी उबालकर पीने अथवा सरकारी नल से पानी पीने हेतु प्रेरित किया जाये।
बैठक में पंचायतीराज द्वारा किये गये कार्य झाडी कटिंग, जल निकासी, साफ सफाई आदि, कम गहराई वाले हैण्डपम्प के पानी का प्रयोग करने वाले परिवारों की संख्या, शहरी विकास के अन्तर्गत फोगिंग, एंटी लार्वा का छिडकाव, कृषि विभाग द्वारा चूहों, छूछदरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किए गए परिवारों की संख्या, शिक्षा विभाग द्वारा संचारी रोगों से बचाव हेतु चलाए गए जागरूकता अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, सूअर पालकों को चिन्हित करते हुए उन्हें सूअर बाडों को आबादी क्षेत्र से बाहर बनाए जाने तथा सूअर बाडों की पर्याप्त सफाई रखने हेतु प्रेरित किये जाने आदि की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि ग्राम सचिवालय में बैठक ग्रामीणों को संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए। कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हे एनआरसी में भर्ती कराया जाये। विद्यालयों में एक अध्यापक को नोडल बनाकर संचारी रोग से बचाव की जानकारी दी जाए। आशा को घर-घर जाकर आभा आईडी बनाने तथा क्षय रोगी चिहिन्त किए जाने के निर्देश दिए जाए। उन्होंने कहा कि 05 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामों की माॅनीटरिंग मुख्य विकास अधिकारी स्वयं करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य ड्रमण्ड इंटर कालेज सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
