Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

26 सितम्बर 2025/ राजकीय पॉलिटेजिक, पीलीभीत में आज नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत के स्वागत हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। NN81



लोकेशन पीलीभीत 

संवाददाता मुनीश  कुमार

राजकीय पॉलिटेजिक, पीलीभीत में आज नव प्रवेशित छात्रों के स्वागत के स्वागत हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी,  सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं खेलकूद की गतिविधियाँ सम्मिलित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्थान के प्रधानाचार्य यज्ञ प्रकाश आर्य एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं तिलक के साथ किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति के पश्चात प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी रही, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी में फीता काटकर किया। उन्होंने एक-एक कर सभी परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं में उनके प्रोजेक्ट्स के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक टीम ने 2-3 मिनट में अपने प्रोजेक्ट श्री तकनीकी विशेषताओं, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का मूल्यांकन राजकीय पाॅलीटेक्निक पूरनपुर के तकनीकी स्टाफ द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, परिश्रम एवं नवीन सोच की सराहना की और उन्हें तकनीकी शिक्षा में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने प्रेरणादायक संशोधन में ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकसित भारत 2047 है, और इस दिशा में तनकीकी शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नव प्रवेशित छात्रों को संदेश दिया कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि कौशल, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने छात्रों से आहवान किया कि वे विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वाह करे, ताकि वे देश और समाज के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, एकल एवं युगल गायन, नाटक और फैशन शो जैसी विविध प्रस्तुतियां दीं। इनका मूल्यांकन साक्षी शर्मा (मिस पीलीभीत) अविरल सैनी एवं मोहम्मद इर्शाद द्वारा किया गया। सभी जजों ने छात्रों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। इन प्रस्तुतियों ने न केवल छात्रों की कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि टीम वर्ष और आत्मविश्वास को भी उजागर किया। कार्यक्रम के दौरान हिमकर गुप्ता, प्रवेश सिंह, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. आशीष रोहिला, नजीमुद्दीन, कुलदीप आनंद, संतोष कुमार, विवेक कुमार, मिस अरूंधति सिंह सहित संपूर्ण शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहा। 

अंत में प्रधानाचार्य यज्ञ प्रकाश आर्य ने मुख्य अतिथि का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यत्तित्व विकास तथा तकनीकी शिक्षा की गहन समझ के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि जिलाधिकारी के आशीर्वचन से छात्र नई ऊर्जा और संकल्प के साथ अपनी शैैक्षणिक यात्रा में सफलता प्राप्त करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes