Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरदा जिले के तहसील सिराली से ग्राम खुदिया में भव्य बोल बम कावड़ यात्रा का आत्मीय स्वागत मकड़ाई रियासत के राजा साहब अभिजीत शाह के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन - NN81




सिराली/ग्राम मकड़ाई से चारवा के लिए भव्य बोल बम कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण यात्रा का नेतृत्व टिमरनी-सिराली विधायक एवं मकड़ाई रियासत के राजा साहब अभिजीत शाह द्वारा किया गया।


यात्रा जैसे ही ग्राम खुदिया पहुँची, वहाँ फुटकर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष शेख असलम के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विशेष रूप से सिराली शंकर मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी और फल वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई।

इस सेवा भाव पूर्ण आयोजन से यात्रा में शामिल भोले भक्तों को विश्राम व ऊर्जा प्राप्त हुई, जिससे वे आगे के पड़ाव के लिए उत्साह से भर गए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से मोहन कुशवाहा, महेंद्र मालवीय, शिवम सोनी, शरद गुप्ता, श्याम पटवा, बंधु नामदेव, पूनम कुशवाहा, महेश माझी, अनिल, अरुण, संतोष, बहादुर सिंह राजपूत एवं पुणे से पधारे श्रद्धालु मुकेश — की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की अनुपम मिसाल भी प्रस्तुत कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes