Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, कोरबा शाखा की प्रथम साधारण बैठक सम्पन्न-nn81

 छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा कोरबा की प्रथम साधारण बैठक चेयर भवन, डी.डी.एम. रोड कोरबा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला शाखा के सचिव/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. कौशिक की उपस्थिति में किया गया।बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बांग्रे, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण लक्ष्मणेश्वर सिंह, श्रीकांत बुधियानी, अमृत मनियार, अनिल अग्रवाल, प्रेमलाल, संतोष मोदी, अजहर अली, इरशाद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

बैठक में सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में रेडक्रॉस सोसायटी का नया भवन एवं अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित ब्लड कलेक्शन वेन (गाड़ी) शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तावित मांग को कलेक्टर द्वारा भी स्वीकृति प्रदान की गई है।सत्र में यह निर्णय लिया गया कि जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु “युवक शाखा” एवं “जूनियर विंग” का गठन किया जाएगा। इन इकाइयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान कर समाजसेवा में सक्रिय किया जाएगा।साधारण सभा में यह भी तय किया गया कि जिला स्तर पर वित्त, रक्तदान, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं अन्य समितियों का गठन कर सेवा कार्यों को गति दी जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि रेडक्रॉस के सेवा कार्यों को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes