Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ब्रजवासी जाटव समाज के द्वारा नगर में निकाली भव्य कावड़ यात्रा। - NN81



लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट


 जीरापुर नगर में जाटव ब्रजवासी समाज के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन महिला मित्र मंडल के द्वारा किया गया।  रविवार 03/08/25 को  कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे भक्तिमय वातावरण और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।  कावड़ यात्रा किशनगढ़ मोहल्ला स्थित जाटव ब्रजवासी समाज श्रीराम मंदिर से प्रारम्भ हुई और नगर के प्रमुख मार्ग ब्रजवासी मोहल्ला, अटल चौक, इंदर चौराहा, विवेकानंद चौराहा,खिलचीपुर नाका से होती हुई छापीडेम स्थित छापेश्वर महादेव पहुँची। यात्रा के दौरान कावड़ियो ने पूरे जोश व उत्साह के साथ डीजे की भक्ति धुनों पर नाचते और गाते हुए नजर आए। सभी कावड़ियों द्वारा बम बम भोले,,हर हर महादेव के जय कारे लगाये। सावन के सुहाने मौसम के बीच भजन और जयकारों की गुंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कावड़ लेकर चल रहे श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए। रास्ते मे कावड़ियों के ऊपर जगह--जगह पुष्प वर्षा की गई। एंव पार्षद सुनील हिंडोनिया द्वारा सभी कावड़ियों को प्रसाद वितरित कराई गई। जाटव समाज के अध्यक्ष विनोद हिंडोनिया ने बताया कि कावड़ यात्रा का उद्देश्य शिवभक्ति का प्रचार-प्रसार करते हुए सामाजिक एकता को मजबूती देना है। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालु छापेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहाँ उन्होंने कावड़ द्वारा लाये गए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में जाटव ब्रजवासी समाज सदस्य सहित महिलाएं, युवा व बच्चे सम्मिलित हुए। आयोजन के सफल संचालन में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की अहम भूमिका रही। इस कावड़ यात्रा ने नगर में धार्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता, सामाजिक एकता का सुंदर संदेश प्रसारित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes