@News nation81
रिपोर्ट- नेहाल अख्तर
(बलिया)
रसड़ा(बलिया)। मुंसिफ कोर्ट में अधिवक्ता बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के पहले दिन मात्र दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। चुनाव अधिकारी कमलेश तिवारी के समक्ष अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह तथा महासचिव पद पर प्रेम सागर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। कमलेश तिवारी ने बताया कि नामांकन दो दिन होगा। पहले दिन केवल दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

