Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़े ही भक्ति भजन कीर्तन एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव -NN81


 न्यूज़ नेशन 81 गजेंद्र भार्गव बुधनी

 कल जन्माष्टमी की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी रही बड़े ही  हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव  सीहोर जिले की बुधनी तहसील के समस्त क्षेत्र में बड़े ही उत्साह एवं भक्ति पूर्ण उत्साहित होकर मनाई गई जन्माष्टमी जहां पर समस्त क्षेत्र भक्ति के रंग में डूब गया तो वहीं पर इस क्षेत्र का ग्रामीण परिवेश भी भक्ति के रंग में रात भर रंगा रहा बुधनी तहसील के अंतर्गत बकतरा कस्बे में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव अनेकों जगह सुंदर झांकियां का निर्माण किया गया तो वहीं पर आकर्षण केंद्र रहा बकतरा का श्री राधा कृष्ण मंदिर जिसकी सज सज्जा बहुत ही आलोकित थी तो वहीं पर राम जानकी मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लाह के साथ भक्ति मय होकर मनाया गया राधा कृष्ण मंदिर में तरह-तरह के सुंदर पुष्पों से भगवान का बैकुंठ सजाया गया एवं बहुत ही आलोकित सज़ा सज्जा की गई संपूर्ण साज सज्जा मनोज जोशी बृजवासी ने की स्थानीय लोगों ने मंदिर में  भगवान के सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी एवं सुंदर भजनों पर नृत्य किया बहुत ही उत्साह के साथ भक्ति के रंगों में रंग कर कान्हा जी का जन्म उत्सव मनाया तो वहीं पर महिलाएं भी पीछे नहीं रही उन्होंने भी आनंदित एवं भक्ति मय प्रस्तुतियां दी एवं 24 घंटे  की राम सत्ता में सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां  दी मध्य रात्रि में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ जन्म के उपरांत भगवान की पूजा अर्चना की गई महा आरती की गई एवं माखन मिश्री दही प्रसाद स्वरूप में वितरित किया गया बहुत ही आनंद पूर्ण एवं धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes