Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक रेणुका सिंह नें हर सुख-दुख में क्षेत्र कि जनता के साथ खडी रहनें कि कही बात - NN81



एमसीबी (छ.ग.) 

रिपोर्ट - मनीराम सोनी   

एमसीबी। कहते हैं कि अगर डुबते को तिनके का सहारा मिल जाये तो उसकी जीनें की आस पुन: जाग उठती है। और इसी कहावत को चरितार्थ किया है, एमसीबी जिला के विधानसभा क्रमांक एक की क्षेत्रीय विधायक, रेणुका सिंह नें , जिसनें अपनें क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए अपना हांथ बढाते हुये उनकी तकलीफ एवं जरूरतों को पुरा कर उनकी कुशलक्षेम की कामना की है गौरतलब है कि पुर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के  क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह के निर्देश पर ,सोनहत, केल्हारी, नागपुर, खोंगापानी, लेदरी, सहीत अन्य ग्रामिण क्षेत्रों के सैंकडों निर्धन, गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की मदद के लिए हांथ बढाते हुये लगभग पांच सौ लोगों के लिए स्वेच्छानुदान के तहत आर्थिक मदद पहुंचाया है। यह बताना लाजमी होगा कि छत्तीसगढ़ शाषन द्वारा गरीब व जरूरतमंदों की जरूरत पुरा करनें की दिशा में कारगर पहल करते हुये मंत्री व विधायकों को स्वेच्छानुदान जारी करने का अधिकार दिया गया है। जिसका इस्तेमाल हर वो जरूरतमंदों के लिए कर सकते हैं, जिसका उनपर हक है। साथ ही इस स्वेच्छानुदान राषि को खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने व बढावा देनें के लिए निधि जारी करने का अधिकार दिया गया है। 

आपको बता दें की भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वेछानुदान मद से अठ्ठाईस लाख पचासी हजार रुपए के चेक जरूरतमंदों के बीच बांटे गये हैं। जिससे जरूरतमंद परिवारों में एक अलग ही संचार व खुशी देखी जा रही है। जरूरतमंद लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित होनें वाले इस अनुदान राषि को लेकर क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह का कहना है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र पुरी तरह से ग्रामिण क्षेत्र में रचा-बसा है, जहां गरीब, निर्धन, असहाय, आदिवासी माता बहनें भाई बंधु निवासरत हैं। ऐसे में इनकी जरूरतों को पुरा करना , इनका विधायक होनें के नाते हमारा कर्तब्य बनता है कि हम इनके जरूरतों को पुरा करते हुये इनको संबल प्रदान करे, और इसी को दृष्टिगत रखते हुये हमनें अपनें क्षेत्र कि जरूरतमंद जनता को इनका हक परदान करते हुये स्वेच्छानुदान की राशि के चेक वितरित किए हैं। यह सहयोग राषि प्रभावित परिवारों को आर्थिक रूप से मदद एवं संबल प्रदान करेगा। इधर जरूरतमंद परिवारों को चेक मिलने से अपनी खुशी का इजहार करते हुये अपने क्षेत्र की लाडली विधायक रेणुका सिंह का आभार जताया।


भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि वे अपने क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में हैं शामिल


भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्रवासियों के हर सुख-दुख में शामिल हैं। हमें अपनें क्षेत्र के आमजनों की चिंता हमेशा रहती है और यही हमारा प्रयास रहता है कि उनके लिए कुछ बेहतर कर सकूं। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यही मंशा है कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहयोग पहुंचे और कोई भी परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार इस संकल्प को धरातल पर उतार रही है। और आज हम इसी संकल्प के साथ अपनें क्षेत्र की जनता के हर जरूरत को पुरा करनें कटिबद्ध हैं, और हमेशा उनके सुख-दुख की घडी में लगातार उनके साथ खडे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes