मनावर जिला धार से श्रीमती सरिता पाटीदार की रिपोर्ट ।
धार जिले के अन्तर्गत मनावर तहसील मे ग्राम पचखेडा मे हसमुॅख ,मिलनसार तथा सबका चहेता जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन द्वारा क्षेत्र की सुख, शांति के लिए सावन मास मे भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया।
यूं तो श्रावण मास के प्रत्येक दिवस भगवान नीलकंठ को समर्पित है ।वहीं क्षेत्र के जनप्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन जिला पंचायत में जैव विविधता समिति के सभापति होने से जनता की भावना एवं आस्था को लेकर ग्राम पंचखेड़ा के निवासियों द्वारा सपत्निक भगवान भवानी शंकर भूत भावन भोलेनाथ का प्रसन्नतापूर्वक षोडशोपचार से रूद्राभिषेक किया गया। सर्वप्रथम भगवान शिव परिवार मे स्वयं शिव, पार्वती मैया, गजानंद जी महाराज एवं कार्तिक भगवान का कुमकुम एवम अक्षत से पूजन कर रुद्राभिषेक प्रारंभ किया।
अंत में सपत्निक ने महामृत्युंजय मंत्र -ऊं त्र्यंबकम् यजामहे सुगंधिम् पुष्टिवर्धनम ।उर्वारूकमिव बंधनात् मृत्यो मुक्षिय मामृ तात ।। का जाप किया गया।
इस अवसर पर समस्त ग्राम वासियों के साथ इंजीनियर कैलाश राणा, ओंकार सिंह मुवेल, मुकेश मुवेल सरपंच सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
